एक दिन में 10 जॉब कॉल: अगर आप लंबे समय से नौकरी ढूंढ रहे हैं और हर दिन नाउकरी, इंडीड या लिंक्डइन पर CV भेज रहे हैं, लेकिन फिर भी कॉल नहीं आ रहे, तो यह खबर आपके लिए बेहद उपयोगी है। अक्सर उम्मीदवार यही सोचते हैं कि जितना अधिक CV भेजेंगे, उतनी जल्दी जॉब कॉल आएगी। लेकिन वास्तविकता बिल्कुल अलग है।
इंस्टाग्राम यूजर और सॉफ्टवेयर इंजीनियर धनंजय शर्मा (Dhananjay Sharma) ने अपने पेज dj.unpluggedd पर एक वीडियो में एक तरीका बताया है, जिससे सिर्फ एक दिन में 10 इंटरव्यू कॉल्स आ सकती हैं। उनका कहना है कि इसका रहस्य सही जॉब पोर्टल पर अप्लाई करने में नहीं, बल्कि सही रिक्रूटमेंट एजेंसियों को टारगेट करने में है।
जॉब पोर्टल क्यों नहीं हैं हमेशा असरदार?
जॉब पोर्टल जैसे नाउकरी, इंडीड या लिंक्डइन पर लाखों CV जमा होते हैं। इस भीड़ में आपका रिज्यूमे अक्सर रिक्रूटर तक पहुंचने से पहले ही दब जाता है। ऐसे में कॉल आने में लंबा समय लग सकता है या कभी-कभी कॉल ही नहीं आती।
रिक्रूटमेंट एजेंसियां क्यों बेहतर विकल्प हैं?
रिक्रूटमेंट एजेंसियों का काम सिर्फ भर्ती करना नहीं, बल्कि सही कैंडिडेट को सही कंपनी में जल्दी पहुंचाना होता है। कंपनियां इन एजेंसियों को पैसे देती हैं ताकि उन्हें समय पर योग्य प्रोफाइल मिल सके। इस वजह से एजेंसियों का फोकस पूरी तरह आपके रिज्यूमे को सही जगह पर जल्दी पहुंचाने पर होता है।
धनंजय शर्मा के अनुसार, अगर आप सही एजेंसी के साथ काम करें, तो सिर्फ एक दिन में 10 जॉब कॉल्स आ सकती हैं।
टॉप 5 रिक्रूटमेंट एजेंसियां और उनके फायदे
1. रैंडस्टैड (Randstad)
रैंडस्टैड दुनिया की सबसे बड़ी HR और स्टाफिंग कंपनियों में से एक है। IT, फाइनेंस, हेल्थकेयर और इंजीनियरिंग सहित कई क्षेत्रों में जॉब्स देती है। फ्रेशर्स से लेकर एक्सपीरियंस प्रोफेशनल तक अवसर उपलब्ध हैं। खासकर IT कॉर्पोरेट और मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वालों के लिए सबसे बेहतर विकल्प। यह एजेंसी टेम्पररी और परमानेंट दोनों प्रकार की जॉब्स देती है।
2. टीमलीज (TeamLease)
टीमलीज भारत की जानी-मानी HR कंपनी है, जो स्टाफिंग, पेरोल, ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप में विशेषज्ञ है। बड़ी कंपनियों के लिए बड़े स्तर पर हायरिंग करती है। फ्रेशर्स और ग्रेजुएट्स के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प है, खासकर स्किल-बेस्ड जॉब्स की तलाश करने वालों के लिए।
3. एडेको (Adecco)
एडेको खुद को केवल भर्ती कंपनी नहीं, बल्कि टैलेंट और टेक्नोलॉजी पार्टनर मानती है। यह ग्लोबल स्तर पर फ्यूचर रेडी जॉब्स पर ध्यान देती है। एडेको का फोकस कॉन्ट्रैक्ट और परमानेंट रोल्स पर है। यह टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय एक्सपोज़र चाहने वाले प्रोफेशनल्स के लिए बेस्ट है।
4. माइकल पेज (Michael Page)
माइकल पेज खासतौर पर मिड और सीनियर लेवल प्रोफेशनल्स के लिए जाना जाता है। मैनेजमेंट और स्पेशलिस्ट रोल्स, हाई सैलरी प्रोफाइल्स और प्रोफेशनल करियर ग्रोथ पर यह फोकस करती है। यदि आपके पास 5-15 साल का अनुभव है, तो यह एजेंसी आपके लिए बेहद उपयुक्त है।
5. एबीसी कंसल्टेंट्स (ABC Consultants)
एबीसी कंसल्टेंट्स भारत की सबसे पुरानी और भरोसेमंद एजेंसियों में से एक है। यह खासकर सीनियर मैनेजमेंट और लीडरशिप रोल के लिए हायरिंग करती है। MNC और बड़ी इंडियन कंपनियों के लिए काम करने वाली यह एजेंसी अपने स्ट्रॉन्ग इंडस्ट्री नेटवर्क के कारण खास मानी जाती है।
धनंजय शर्मा की सलाह
धनंजय के अनुसार, उम्मीदवारों को चाहिए कि वे हर दिन अनगिनत CV भेजने के बजाय अपनी प्रोफाइल सही एजेंसी पर अपडेट करें। सही समय पर सही एजेंसी को टारगेट करना आपकी जॉब सर्च को बहुत तेज और असरदार बना सकता है। इस तरह, सिर्फ एक दिन में 10 इंटरव्यू कॉल्स पाना संभव हो जाता है।