गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला, बेटे ने भाटी बिल्डर और AIMIM नेता समेत पांच पर दर्ज कराया केस

Picture of Javed Haider Zaidi

Javed Haider Zaidi

Share

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकू से जानलेवा हमला, जीटीबी अस्पताल में भर्ती

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकू से जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में लोकप्रिय यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। शुक्रवार सुबह लोनी थाना क्षेत्र में दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने उनके कार्यालय में घुसकर गर्दन और पेट पर कई वार किए और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सलीम वास्तिक को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनके गले का ऑपरेशन किया जा चुका है और पेट की सर्जरी की तैयारी की जा रही है। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।

बेटे उस्मान ने दर्ज कराया मुकदमा

हमले के बाद सलीम वास्तिक के बेटे उस्मान ने लोनी कोतवाली में भाटी बिल्डर, AIMIM नेता अजगर, अशरफ, शाहरुख और सोनू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई टीमों का गठन किया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

दिनदहाड़े वारदात, इलाके में दहशत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे और दोनों ने हेलमेट लगा रखा था। वारदात को अंजाम देने के बाद वे बाइक से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोनी और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

Also Read

कौन हैं सलीम वास्तिक

सलीम वास्तिक अंकुर विहार के अल्वी नगर निवासी हैं और अली गार्डन कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय से काम करते थे। वे एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं और कई टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 28 हजार से अधिक सब्सक्राइबर और 170 से ज्यादा वीडियो मौजूद हैं।

वे धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते रहे हैं। बताया जाता है कि वे पहले मुस्लिम धर्म से जुड़े रहे, लेकिन बाद में उन्होंने सार्वजनिक रूप से धर्म त्यागने की घोषणा की थी और खुद को किसी भी धर्म से अलग बताया था।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस इस हमले के पीछे की वजहों की जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या किसी अन्य विवाद से जुड़ा हुआ है। स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है।

Next Post

PPF निवेशकों के लिए अहम खबर: अप्रैल में इस तारीख को भूलना पड़ सकता है महंगा

Picture of Javed Haider Zaidi

Javed Haider Zaidi

Share

"PPF निवेश करने वाले निवेशकों के लिए अप्रैल में जरूरी तारीख की जानकारी, सही समय पर जमा करने पर ज्यादा ब्याज, देर से निवेश करने पर नुकसान, PPF की ब्याज दर और फायदे, सुरक्षित लंबी अवधि की निवेश योजना, 1 से 5 तारीख के बीच निवेश करने के लाभ।"

अगर आप सुरक्षित और लंबे समय के निवेश की सोच रहे हैं, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) आपके लिए सबसे भरोसेमंद विकल्पों में से एक है। यह सरकारी योजना न सिर्फ आपका पैसा सुरक्षित रखती है, बल्कि समय के साथ अच्छा रिटर्न भी देती है। लेकिन PPF में निवेश करते समय एक छोटी-सी तारीख की अनदेखी आपको सालभर के ब्याज में नुकसान पहुँचा सकती है। खासतौर पर अप्रैल महीने में यह बहुत अहम है।

PPF में निवेश का सही समय क्यों है जरूरी?

PPF में ब्याज की गणना हर महीने 5 तारीख से लेकर महीने के आखिरी दिन के बीच के न्यूनतम बैलेंस के आधार पर होती है। इसका मतलब साफ है:

  • अगर आप 1 से 5 अप्रैल के बीच निवेश करते हैं, तो आपको उस महीने का पूरा ब्याज मिलेगा।
  • लेकिन अगर आप 5 अप्रैल के बाद पैसा जमा करते हैं, तो ब्याज केवल अगले महीने से जुड़ना शुरू होगा।

यानी सिर्फ कुछ दिनों की देरी भी आपके सालभर के रिटर्न को कम कर सकती है।

देरी से निवेश करने पर कितना नुकसान हो सकता है?

आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं।

मान लीजिए आपने PPF अकाउंट में 1.5 लाख रुपये जमा किए।

  • अगर राशि 1 से 5 तारीख के बीच जमा होती है, तो सालाना ब्याज लगभग ₹10,650 होगा।
  • वहीं, अगर आप 5 तारीख के बाद निवेश करते हैं, तो सालाना ब्याज घटकर लगभग ₹9,763 रह जाता है।

यानी केवल एक दिन की देरी से लगभग ₹887 का नुकसान हो सकता है।

यह नुकसान छोटा लग सकता है, लेकिन PPF लंबी अवधि की योजना है, इसलिए समय पर निवेश करने से लंबे समय में काफी बड़ा फर्क पड़ता है।

PPF योजना के फायदे और खासियतें

PPF योजना को खासतौर पर सुरक्षित निवेश की तलाश करने वाले लोग पसंद करते हैं। इसकी कुछ मुख्य खूबियां हैं:

  • लंबी अवधि का निवेश: 15 साल
  • न्यूनतम निवेश राशि: ₹500
  • अधिकतम निवेश राशि: ₹1.5 लाख सालाना
  • ब्याज दर: करीब 7.1% (वर्तमान में)
  • टैक्स लाभ: धारा 80C के तहत पूरी तरह टैक्स-फ्री

यह योजना उन निवेशकों के लिए आदर्श है, जो बिना जोखिम लिए लंबे समय में अच्छा फंड बनाना चाहते हैं।

निवेश करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  1. कोशिश करें कि 1 से 5 तारीख के बीच ही पैसा जमा करें।
  2. अगर पूरे साल की एकमुश्त राशि जमा करना संभव नहीं है, तो हर महीने की शुरुआत में निवेश करें।
  3. PPF को लंबी अवधि की योजना मानकर ही निवेश करें।
  4. समय पर निवेश करने से आपके सालभर के ब्याज में बढ़ोतरी होगी।
Next Post

Loading more posts...