ज़ैदपुर में 28 रजब पर हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की याद में भव्य जुलूस और मजलिस का आयोजन

Picture of Javed Haider Zaidi

Javed Haider Zaidi

Share

ज़ैदपुर बाराबंकी में 28 रजब पर हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की याद में निकाला गया जुलूस और आयोजित मज़लिस

ज़ैदपुर, बाराबंकी: स्थानीय शिया समुदाय ने 28 रजब के अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की कर्बला यात्रा की याद में भव्य जुलूस और मजलिस का आयोजन किया। इस अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गों और ऐतिहासिक रास्तों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सुबह 10 बजे आयोजित मरकज़ी मजलिस का आगाज़ क़ुरआने मजीद की तिलावत से हुआ। तिलावत का फरायज़ जनाब अरशद साहब ने अंजाम दिए, उनके बाद जनाब अबुल अब्बास रिज़वी साहब और जनाब अली अब्बास ज़ैदी सहाब ने पेशख़वानी की। जबकि निज़ामत के फरायज़ मौलाना ज़मन हैदर साहब ने अंजाम दिए।

मुख्य खि़ताब में मौलाना हसनैन बाक़री साहब ने “हक और बातिल” के विषय पर संबोधन किया। उन्होंने बताया कि कर्बला की जंग हक़ और बातिल के बीच हुई थी और इसका असली मक़सद केवल जानकारी हासिल करना नहीं बल्कि उसे अपने जीवन में अमल करना है। मौलाना साहब ने कहा,

“हक़ को हक़ मानना और ज़ालिम को ज़ालिम कहना ही कर्बला का वास्तविक संदेश है। हमें अपने अंदर इतनी हिम्मत पैदा करनी होगी कि हम हक़ को हक़ और बातिल को बातिल कह सकें।”

मौलाना साहब ने अपने संबोधन के अंत में हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की मदीने से रुख़सती के दर्दनाक मसायब का विवरण दिया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर होकर रो पड़े। मजलिस के पश्चात रुकसाती इमाम हुसैन (अ.स.) का दृश्य प्रदर्शित किया गया। इसमें बीबियों की महमिले, सफर का सामान, पानी की मश़के, जनाब अली असगर का गहवारा और अन्य तबरुकात शामिल थे।

Also Read

इस प्रभावशाली प्रस्तुति के बाद ज़ैदपुर की अंजुमन दस्ता ए हैदरी ने अपनी विशिष्ट शैली में नोहा पढ़ा, जिसने उपस्थित लोगों की भावनाओं को और गहराई दी। इसके बाद लखनऊ से आई अंजुमन गुलदस्ता ए हैदरी और बाराबंकी से आई अंजुमन ग़ुनचा ए अब्बासिया ने भी नोहा-ख़्वानी और सिना ज़ानी की, जिससे माहौल अत्यंत श्रद्धापूर्ण और भावनात्मक बन गया। जुलूस ज़ैदपुर के ऐतिहासिक रास्तों से होकर कर्बला पहुँचा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने ख़ून का पुर्सा पेश किया और नोहा-ख़्वानी में भाग लेकर हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की शहादत को याद किया।

अंत में शबीहे ए कर्बला ज़ैदपुर में मौलाना सैयद समर अब्बास रिज़वी साहब ने संक्षिप्त लेकिन अत्यंत मार्मिक मसायब पढ़े, जिसे सुनकर सभी उपस्थित लोग भावविभोर हो गए। इस प्रकार, ज़ैदपुर में 28 रजब का दिन हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की याद में भव्य, श्रद्धापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

Next Post

अर्जुन तेंदुलकर की शादी: सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी, राष्ट्रपति, अमित शाह और राहुल गांधी को दिया निमंत्रण

Picture of Javed Haider Zaidi

Javed Haider Zaidi

Share

Arjun Tendulkar wedding invitation concept with cricket bat and traditional Indian wedding decorations, flowers, and elegant background, symbolizing Sachin Tendulkar inviting top Indian leaders.

अर्जुन तेंदुलकर की शादी: क्रिकेट जगत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) और होने वाली दुल्हन सानिया चंदोक (Sania Chandok) की शादी के लिए देश के शीर्ष नेताओं को व्यक्तिगत निमंत्रण दिया है। दिल्ली में हुई इस औपचारिक मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शामिल थे।

सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें आगामी शादी समारोह में आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि उनके आशीर्वाद और सुझाव उनके परिवार के लिए सम्मान का प्रतीक हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी व्यक्त किया कि इस खुशी के मौके पर अपने बेटे और होने वाली बहू के साथ देश के प्रमुख नेताओं को आमंत्रित करना उनके लिए गर्व की बात है।

उसी दिन तेंदुलकर परिवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की और उन्हें शादी का न्योता सौंपा। राष्ट्रपति ने युवा जोड़े के उज्जवल भविष्य की कामना की और अपने आशीर्वाद से उन्हें सम्मानित किया।

सचिन तेंदुलकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी व्यक्तिगत मुलाकात की और उन्हें भी बेटे की शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने नेताओं के साथ अपने पुराने अनुभव साझा किए और इस अवसर को यादगार बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी आमंत्रित किया गया। उन्होंने नेताओं के स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके परिवार के लिए एक बहुत ही खास और व्यक्तिगत अवसर है।

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की सगाई अगस्त 2025 में हुई थी। शादी समारोह मार्च 2026 में मुंबई में आयोजित होने की योजना है। अर्जुन घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं और आईपीएल में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। वहीं सानिया चंदोक मुंबई के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से हैं और व्यवसाय के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

इस विशेष अवसर ने यह भी दिखाया कि तेंदुलकर परिवार केवल व्यक्तिगत खुशी में ही सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय नेतृत्व और समाज के प्रमुख व्यक्तित्वों के साथ संबंधों को मजबूत करने का संदेश भी देता है।

Next Post

Loading more posts...